“पितृ मोक्ष अमावस्या पर सामूहिक हवन, पितरों को समर्पित की आहुतियां”

कटनी में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर निःशुल्क पतंजलि योग केंद्र में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। योगगुरु डॉ. कुशवाहा के निर्देशन में योग साधकों, समाजसेवियों और उपस्थित लोगों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर पितरों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

कटनी रेस्ट हाउस में संचालित निःशुल्क पतंजलि योग केंद्र में पितृ मोक्ष अमावस्या पर श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव के साथ सामूहिक हवन संपन्न हुआ। इस दौरान योगगुरु डॉ. कुशवाहा के मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों ने पितृदेवों को आहुतियां समर्पित कीं पितरों की विदाई के इस धार्मिक अनुष्ठान में योग साधकों की सहभागिता ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवंत किया। हवन के दौरान विश्व में सुख, शांति और मानव कल्याण के लिए विशेष आहुतियां देकर प्रार्थना की गई।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING