“सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड का GM ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और न्यू कमीशनिंग कार्यों में तेजी के निर्देश”

सतना।पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यू कमीशनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और माल परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान बरेठिया, फुलवारी, नागोद और देवेन्द्र नगर स्टेशनों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी ली महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं बरेठिया और सकरिया में प्रस्तावित गुड्स शेड से माल लदान शुरू करने को लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान जरूरी अधोसंरचना और माल लदान की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

 

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को रेलखंड के विकास कार्यों की लगातार निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING