
कटनी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनिज विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड ट्रक-हाइवा पकड़े गए, जिन पर करीब 5 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया 11 और 29 सितंबर 2026 को हुई चेकिंग के दौरान 3 वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की और कुल 5 लाख 8 हजार 872 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ा
कार्रवाई में खनिज अधिकारी आर.के. दीक्षित, कमलेश परस्ते, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह सहित पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहीयातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने के साथ सड़क और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
फिलहाल यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।







