“संजय नगर में देररात युवक पर तलवार से जानलेवा हमला! पगार के ₹8 हजार छीनने का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती”

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में देर रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद परिजन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों ने उससे पैसे मांगे और पैसे नहीं देने पर तलवार से हमला कर करीब 8 हजार रुपये छीन लिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, संजय नगर निवासी राहुल दुबे देर रात होटल में काम करने के बाद एक माह की पगार लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। घायल राहुल के अनुसार, इनमें पुत्ती चीनी और नेपाली मामा नाम के लोग शामिल थे, जो कथित तौर पर नशे की हालत में थे और उससे पैसे मांग रहे थे।घायल राहुल का आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार के वार से उसके सिर में गंभीर चोट आई और इसी दौरान उसके पास रखे करीब 8 हजार रुपये भी छीन लिए गए। हमले के बाद घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार  किया जा रहा है। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस घायल युवक के बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची थी। फिलहाल युवक दर्द से परेशान है।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच और घायल युवक के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और हमले के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस द्वारा आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING