“रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, जनशताब्दी में 102 अतिरिक्त सीटें” 

जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति–मदनमहल–रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से यात्रियों के लिए 102 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में भी राहत मिलने की उम्मीद है

गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति–मदनमहल जनशताब्दी एक्सप्रेस में रानी कमलापति स्टेशन से 25 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त द्वितीय चेयरकार कोच लगाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 12062 मदनमहल–रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस में मदनमहल स्टेशन से 26 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त द्वितीय चेयरकार कोच की सुविधा रहेगी।

रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिलेगी और सफर को लेकर होने वाली परेशानी कम होने की उम्मीद है।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING