“महापौर का बड़ा एक्शन!” “स्कूल भवन और सड़कों पर सख्त निर्देश” “विकास कार्यों में देरी नहीं होगी बर्दाश्त”

कटनी। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और शैक्षणिक अधोसंरचना की प्रगति को लेकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने चौपाटी निर्माण कार्य, घंटाघर से जगन्नाथ चौक तक सड़क चौड़ीकरण, निर्माणाधीन ए. रविंद्रराव शाला भवन, पुरवार शाला भवन और जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही शहर की विभिन्न प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली।

बैठक के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

महापौर ने शहर के सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बस स्टैंड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त डिवाइडरों के सुधार, सड़क चौड़ीकरण और सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुगम आवागमन और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही वर्षा ऋतु से पहले स्कूल भवनों सहित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, आदेश जैन सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”