“समर स्पेशल: जबलपुर–हावड़ा के बीच चलेगी 03 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत” 

 

जबलपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
जबलपुर–हावड़ा स्पेशल ट्रेन (03 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01701 (जबलपुर से हावड़ा)
संचालन अवधि: 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक (प्रत्येक मंगलवार) प्रस्थान: जबलपुर रेलवे स्टेशन से शाम 19:20 बजेआगमन: हावड़ा जंक्शन बुधवार रात 22:15 बजे
प्रमुख ठहराव: कटनी साउथ, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरकाकाना, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल आदि गाड़ी संख्या 01702 (हावड़ा से जबलपुर) संचालन अवधि: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (प्रत्येक गुरुवार)

प्रस्थान: हावड़ा जंक्शन से रात 00:15 बजे
आगमन: जबलपुर रेलवे स्टेशन शुक्रवार सुबह 04:00 बजे

प्रमुख ठहराव: बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, बोकारो, लातेहार, चोपन, सिंगरौली, ब्योहारी, कटनी साउथ आदि।

आरक्षण सुविधा

यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए आरक्षण:
किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र से
या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING