
कटनी।मध्यप्रदेश के विदिशा से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां एडवोकेट अमित शुक्ला एवं श्रीमती मनोरमा शुक्ला की सुपुत्री खुशी शुक्ला ने अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दीक्षांत समारोह में कुलपति द्वारा खुशी को डिग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस उपलब्धि के साथ ही खुशी ने अपने सपनों की पहली बड़ी मंजिल हासिल कर ली है।
खुशी शुक्ला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा को दिया।
खुशी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।
Post Views: 167







