“चोर गैंग का पर्दाफाश: 5 जगह चोरी, लाखों का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार”

कटनी जिले में सूने घरों और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 5 अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

कटनी जिले में 11 मार्च और 17 मार्च की दरम्यानी रातों में सूने घरों और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी।

थाना रंगनाथनगर में 19 मार्च को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने माधवनगर थाना क्षेत्र में भी चोरी और चोरी के प्रयास की वारदातों को अंजाम दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। लगातार मेहनत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर कटनी के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि माधवनगर के मुख्य बाजार स्थित मशाला चक्की में भी चोरी इसी गिरोह ने की थी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और चोरी की गई पेशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी:

लकी उर्फ सोनू शर्मा (छत्तीसगढ़)
शिवम उर्फ शिवा मानिकपुरी (छत्तीसगढ़/अनूपपुर)
सोनू साहू (अनूपपुर)

पुलिस की कार्रवाई:

चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना रंगनाथनगर, माधवनगर, एनकेजे थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING