
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पहाड़ी खेड़ा में प्रशासन ने भू-राजस्व नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वेयरहाउस को सील कर दिया गया लंबे समय से डायवर्सन वसूली राशि जमा न करने पर यह कदम उठाया गया कटनी तहसील बहोरीबंद के ग्राम पहाड़ी खेड़ा में प्रशासन ने भू-राजस्व नियमों के उल्लंघन के मामले में यह सख्त कार्रवाई की है। यहां रुक्मणी राजपूत, पति मुकेश राजपूत द्वारा संचालित वेयरहाउस को सील कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित वेयरहाउस संचालक द्वारा निर्धारित डायवर्सन वसूली की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था राजस्व विभाग द्वारा कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी भुगतान नहीं किया गया तहसीलदार आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए वेयरहाउस को सील कर दिया गया।
इस दौरान स्थानीय राजस्व अमला भी मौजूद रहा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के नियमों के तहत डायवर्सन वसूली जमा न करने वाले मामलों में आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी







