
newsvoiceofindia/
जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रेलवे पेंशनरों के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। अब पेंशनरों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जबलपुर रेल मंडल ने एचडीएफसी बैंक के साथ अहम समझौता किया है।

बुधवार आज दिनांक 25 मार्च 2026 को जबलपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा की उपस्थिति में रेलवे पेंशनरों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और जबलपुर रेल मंडल के बीच एक अहम एमओयू यानी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए एमओयू पर एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट आशीष तलरेजा और मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) वरुण चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किए कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी सच्ची पति नंदन और कल्याण निरीक्षक सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
80 वर्ष तक 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना मृत्यु कवर
अविवाहित पुत्री के विवाह हेतु 5 लाख रुपये तक सहायता
बच्चों की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये तक सहायता,
साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के लिए 3 लाख रुपये तक कवर
रेलवे पेंशनरों के लिए यह पहल एक बड़ी राहत और सुरक्षा कवच साबित होगी इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि भविष्य को लेकर उनका भरोसा भी बढ़ेगा।






