रपटा नदी पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन का बुलडोजर चला—प्राकृतिक नाला हुआ मुक्त

कटनी में सरकारी जमीन और प्राकृतिक जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खिरहनी में रपटा नाला के पास बनाए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त करने सुबह कार्यवाही शुरू की गई।

बहरहाल जिला प्रशासन की टीम आज सुबह भारी पुलिस बल के साथ ग्राम खिरहनी पहुंची, जहां प्राकृतिक नाले की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को चिन्हित किया गया। कलेक्टर न्यायालय द्वारा अपील निरस्त किए जाने के बाद प्रशासन ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बाउंड्रीवाल नाले के प्राकृतिक बहाव को बाधित कर रही थी, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही थी। अब अतिक्रमण हटने के बाद नाले का बहाव पूरी तरह से सुचारु हो गया है।जल स्रोतों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING