फरवरी में वेस्ट सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 1.32 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े – 8.73 करोड़ का जुर्माना वसूला

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में ट्रेनों और स्टेशनों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इन अभियानों के तहत चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी माह में कुल 1 लाख 32 हजार प्रकरण पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा, अनुबंध बुक लगेज तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल हैं।
इन मामलों में अतिरिक्त किराया और जुर्माना मिलाकर कुल 8 करोड़ 73 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। यह राशि पिछले वर्ष फरवरी में वसूले गए 7 करोड़ 73 लाख रुपये की तुलना में 12.83 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यालय (CCM स्क्वाड)

मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों द्वारा चलाए गए अभियान में 2 हजार प्रकरण पकड़े गए, जिनसे 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जबलपुर मंडल

टिकट जांच अभियान के दौरान 51 हजार प्रकरण पकड़े गए और 3 करोड़ 51 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

भोपाल मंडल

टिकट जांच के दौरान 50 हजार मामले दर्ज किए गए, जिनसे 3 करोड़ 10 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूला गया।

कोटा मंडल

अभियान के दौरान 29 हजार प्रकरण पकड़े गए और 1 करोड़ 97 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले उचित टिकट अवश्य लें और बिना टिकट यात्रा से बचें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 