“भोपाल से धनबाद/चोपन के लिए नई एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी” 

newsvoiceofindia/

भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार,भारतीय रेल द्वारा भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को भोपाल रेलवे स्टेशन से किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और अपने संबोधन में कहा कि रेलवे किसी भी राज्य के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास की रीढ़ होती है तथा यह नई सेवा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के बीच संपर्क को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनकी दूरदर्शी नीतियों एवं सशक्त निर्णयों के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश में रेलवे ने अभूतपूर्व परिवर्तन एवं आधुनिकीकरण का नया अध्याय लिखा है।
वर्ष 2026-27 के बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश को ₹15,188 करोड़ का ऐतिहासिक बजट आवंटित किया गया है। वर्तमान में राज्य में ₹1 लाख 18 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। प्रमुख स्वीकृत परियोजनाओं में इंदौर–मनमाड़ नई रेल लाइन, भुसावल–खंडवा तीसरी लाइन, प्रयागराज–मानिकपुर तीसरी लाइन, रतलाम–नागदा तीसरी एवं चौथी लाइन, इटारसी–नागपुर चौथी लाइन, इटारसी–भोपाल–बीना चौथी लाइन, बड़ोदरा–रतलाम तीसरी एवं चौथी लाइन तथा गोंदिया–जबलपुर दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं।

इसके साथ ही डानकुनि से सूरत डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को भी तेजी से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा वही भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस के संचालन से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सीधी एवं सुगम रेल संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।

इससे यात्रियों को तीव्र, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा यह सेवा आम यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को नई ट्रेन की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर एवं समयबद्ध विकल्प प्रदेशों के बीच तेज एवं सुगम आवागमन व्यापारिक, धार्मिक एवं पर्यटन यात्राओं को बढ़ावा सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद आलोक शर्मा (भोपाल), सांसद डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ मध्य प्रदेश के रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति, क्षेत्रीय संतुलन और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING