“सीएम हेल्पलाइन से लेकर अवैध कॉलोनियों तक सख्त हुईं आयुक्त तपस्या परिहार”..  “लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश” 

कटनी (23 फरवरी) तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग, नगर निगम की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों तथा समय-सीमा में लंबित पत्रों और प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग पर विशेष फोकस

आयुक्त ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से अटेंड कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों और समय-सीमा में दर्ज लंबित पत्रों की भी विभागवार समीक्षा की गई साथ ही आयोग से प्राप्त पत्रों एवं न्यायालयीन प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

पीएम आवास योजना के विद्युतीकरण कार्य में देरी पर नोटिस के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रेमनगर बस्ती मल्टी में कराए जा रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान शेष कार्यों की जानकारी ली गई। समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।

आईएचएसडीपी के 690 आवेदनों पर जांच तेज

आईएचएसडीपी योजना अंतर्गत प्राप्त 690 आवेदनों के संदर्भ में आयुक्त ने उपयंत्रियों को निर्देशित किया कि स्थल निरीक्षण कर वर्तमान निवासरत हितग्राहियों की पात्रता जांच का प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार आवास आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

ई-नगर पालिका ऐप के प्रचार पर जोर

राजस्व वसूली शिविरों में नागरिकों को निगम का बकाया कर जमा करने और सेवाओं का लाभ लेने हेतु ई-नगर पालिका ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऐप डाउनलोड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर सख्त कार्रवाई

अवैध निर्माण, कंपाउंडिंग और अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए उपयंत्रियों को नियमित वार्ड निरीक्षण कर अवैध कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी निर्देश जारी किए गए—
ई-नगर पालिका के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण,खदान क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु निजी खदान संचालकों से चर्चा अवैध नल कनेक्शन एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई,अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास शुल्क शिविरों का आयोजन नदियों के सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करना, विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री स्वनिधि शिविर आयोजित करना,बकाया कर वसूली में संलग्न कर्मचारियों को पीओएस मशीन उपलब्ध कराना,निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए शुक्रवार को समस्या निवारण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना जैसे अनेक मुद्दे पर निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, विधि प्रभारी, योजना प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING