
कटनी।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 8 फरवरी को अल्प प्रवास पर कटनी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर झिंझरी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।
कटनी आगमन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री का कटनी में लगभग 35 मिनट का प्रवास प्रस्तावित है।
स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार 8 फरवरी को कटनी आगमन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणोंवश स्थगित हो गया है
Post Views: 584






