
newsvoiceofindia/
कटनी जिले के बड़वारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राम मिडरा के जंगल क्षेत्र से 133.93 किलोग्राम गांजा बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन वाहनों को जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़वारा थाना पुलिस देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम मिडरा के जंगल में दो पिकअप वाहन और एक स्कॉर्पियो वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों वाहनों को रोककर तलाशी ली।
स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में की गई विधिवत तलाशी के दौरान तीनों वाहनों से गांजा से भरी बोरियां बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपि में प्रिस केशनी पिता अनिल प्रसाद केसनी (19 वर्ष), निवासी मिशन चौक, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा (छ.ग.),धनजी कुमार सोनी पिता सुनील सेठ (24 वर्ष), निवासी ग्राम कोचस, थाना कोचस, जिला रोहताश (बिहार), संजय दास पिता मोहरदास (23 वर्ष), निवासी ग्राम आरा, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.),रेडम पारधी पिता जाहिर पारधी (40 वर्ष), निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी, राजन सोनी पिता राजेन्द्र सेठ (28 वर्ष), निवासी मिशन चौक, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा (छ.ग.),राहुल सोनी पिता राजू सोनी (20 वर्ष), निवासी मिशन चौक, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा (छ.ग.)
आरोपियों से जप्त वाहन
पिकअप वाहन क्रमांक BR-24 GC-5729
पिकअप वाहन क्रमांक UP-64 BT-3360
स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-15 EJ-0814
गौरतलब है कि बरामद गांजा की कुल मात्रा 133.93 किलोग्राम पाई गई। मौके पर विधिवत जप्ती की कार्रवाई कर तीनों वाहनों सहित गांजा को कब्जे में लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जप्तशुदा मशरूका के संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।
इस विशेष कार्यवाही में भूमिका रही
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, उनि. प्रदीप कुमार जाटव, सउनि. रघुवीर सिंह, सउनि. रामनाथ साकेत, सउनि. विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।






