“कोतवाली थाना क्षेत्र के चार मंदिरो में देररात चोरी की वारदात, चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना पुलिस की ग्रस्त पर उठे सवाल” 

दुर्गा मंदिर सिविल लाइन 

news voice of india/

कटनी शहर में एक बार फिर चोरों ने आस्था को निशाना बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दे कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात चार मंदिरों में चोरी की कोशिश की गई, जिसमें दो स्थानों पर चोर सफल होते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले चोरों ने गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में चोरी का प्रयास किया जहां से चोरों ने अंदर रखा कटोरा और थाली पर हाथ साफ किया इसके बाद  सिविल लाइन कल्याणी दुर्गा मंदिर को भी अपना निशाना बनाना चाहा और गेट का कुंडा काटने की कशिश की गई लेकिन चोर विफल हो गए वही गायत्री नगर मैंन रोड स्थित राम मंदिर को निशाना बनाया, जहाँ चोर ताला तोड़ कर भगवान राम के मुकुट और माला जो आर्टिफिशियल बताई जा रही हैं भगवान राम के मुकुट पर चांदी का अर्क चढ़ा हुआ था जिसे चांदी समझ कर चोर ले गए।

इसके बाद चोरों ने बाबा घाट स्थित हनुमान मंदिर में देर रात दस्तक दीजो मुख्य सड़क से थोड़ा अंदर स्थित है, वहाँ चोरों को पर्याप्त समय मिल गया और उन्होंने मंदिर परिसर में घुसकर हनुमान जी का चांदी का मुकुट एवं छत्र चोरी कर लिया जो लगभग एक पाव चांदी का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले पकोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गणेश मंदिर और राम मंदिर में केवल ताला तोड़ने की कोशिश की गई, जबकि बाबा घाट मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हुआ है।
लगातार हो रही इन घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक कब तक पहुँच पाती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING