स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी की दो टूक, गर्भवती पंजीयन से टीकाकरण तक सख्त निर्देश”

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य जांच और संस्थागत प्रसव को अनिवार्य रूप से बढ़ावा देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, कुपोषण, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जांच की गई।

वही कन्हवारा ब्लॉक में एएनसी पंजीयन कम पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित बीएमओ को एक माह के भीतर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए टीकाकरण कार्यक्रम में राज्य स्तर पर जिले को चौथा स्थान मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई भी दी।

महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने, टेक होम राशन के समुचित वितरण, पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता और शाला पूर्व शिक्षा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता