
कटनी। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को पान मसाला निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। बतादे कि लंबे समय से कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर कर अपवंचन (टैक्स चोरी) की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
छापे मार कार्यवाही में डिप्टी कमिश्नर स्टेट जीएसटी प्रकाश सिंह के नेतृत्व में लगभग 30 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने एक साथ कंपनी की तीन फैक्ट्रियों और एक गोदाम पर दबिश दी।
मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्रियां लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया, चाका बायपास और पन्ना मोड़ क्षेत्र में संचालित हो रही थीं, जबकि मुख्य गोदाम बस स्टैंड के पीछे स्थित पाया गया।
बहरहाल उत्पादन और बिक्री रिकॉर्ड जब्त छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने उत्पादन, बिक्री, कच्चे माल की खरीद, तैयार माल की सप्लाई, टैक्स भुगतान और लेखा-जोखा से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
इसके साथ ही कंपनी संचालकों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल रिकॉर्ड भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए बताया जा रहा है फर्जी बिलिंग और कम उत्पादन दिखाने का आरोप प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी पान मसाला का निर्माण कर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करती है। वही आरोप है कि वास्तविक उत्पादन से कम उत्पादन दिखाकर और फर्जी बिलों के जरिए टैक्स चोरी की जा रही थी स्टेट जीएसटी अधिकारियों के अनुसार कर अपवंचन की राशि करोड़ों रुपये में हो सकती है। फिलहाल जांच जारी है। और दस्तावेजों के विस्तृत परीक्षण के बाद वास्तविक कर चोरी की रकम का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक जीएसटी टीम जांच में जुटी है।





