
कटनी: बिहार इलेक्शन ड्यूटी से लौट रही CRPF महिला जवान की राइफल से 40 गोलियों से भरी 2 मैगज़ीन चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती रात का बताया जा रहा है जहां चुनाव स्पेशल ट्रेन में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। मामला समाने आने के बाद कटनी GRP थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेन क्रमांक 00411 जो गया स्टेशन से काचीगुड़ा की ओर जा रही थी तभी आते वक्त बीती रात मझगवां के आउटर के पास ट्रेन की गति धीमी होते ही अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन में घुसकर CRPF महिला हवालदार की 40 गोलियों से भरी 2 मैगज़ीन चोरी करते हुए मौके से फरार हो गए।
GRP एसआई अनिल मरावी ने बताया कि चलती ट्रेन से CRPF हवलदार अश्वर्ग प्रतिज्ञा सुधाकर की इंसास राइफल की 40 राउंड लोड 2 मैगज़ीन चोरी होने की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 305(सी) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरू की गई है। वही क्षेत्र में तलाश दौरान कुठला पुलिस के साथ GRP टीम को ट्रैक किनारे खेत के पास 2 खाली मैगजीन मिली लेकिन 40 राउंड गोलियां नहीं मिली। हमारी कोशिश है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूरी गोलियां बरामद कर ली जाएगी।








