NH-30 पीरबाबा बाईपास पर बड़ी कार्रवाई: NHAI ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को अंतिम अल्टीमेटम 

 

कटने – NHAI  पी.डी. अधिकारी के निर्देश पर NH-30 पीरबाबा बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले संबंधित दुकानदारों को NHAI द्वारा विधिवत नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद JCB की मदद से हटाने का अभियान शुरू किया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे अपना अस्थायी अतिक्रमण 24 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे तक स्थायी अतिक्रमण 29 नवंबर 2025 (शनिवार) तक स्वयं हटाने की बात की।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण न हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय पर दुकानदारों ने सहमति भी व्यक्त की।

इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार, PIU कटनी के मैनेजर टी आशीष, हेमंत गौतम, यातायात प्रभारी राहुल पांडेय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। वहीं कॉरिडोर मैनेजर कुंदन गौतम, CRO मनीष पांडेय, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर अजीत झा, पंकज चौधरी और आदर्श त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING