“पन्ना में सीएम मोहन यादव का दौरा आज”  82.62 करोड़ की विकास सौगातें, 14 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

पन्ना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 नवम्बर 2025 को सागर संभाग के छतरपुर एवं पन्ना जिले के प्रवास पर रहेंगे। पन्ना जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव पवई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहनगर के खेल परिसर आमा में आयोजित भव्य हितग्राही सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के उपस्थित रहने की संभावना है।

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों तक हर व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

14 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना जिले को कुल 82.62 करोड़ रुपये की विकास सौगातें देने जा रहे हैं। इनमें 1 कार्य का लोकार्पण और 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही जल संसाधन विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्य का भी शिलान्यास प्रस्तावित है।

लोकार्पण होने वाला प्रमुख कार्य

8.78 करोड़ रुपये – बिसानी–सलेहा वाया मैन्हा मार्ग उन्नयन कार्य

महत्वपूर्ण भूमिपूजन

4.25 करोड़ रुपये – तिघरा बैराज

सड़क और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत सूची (भूमिपूजन)

7.19 करोड़ – ताला–सारंगपुर मार्ग मजबूतीकरण 2.15 करोड़ – तिघरा–करिया पटना मार्ग,2.82 करोड़ – किन्ना मेन रोड से महोडकला मार्ग,5.39 करोड़ – करिया से महोडकला मार्ग,6.98 करोड़ – बगरोड से सुर्रा डोभा मार्ग,2.43 करोड़ – कल्दा बछौन से गुवरदा मार्ग,1.99 करोड़ – कल्दा बछौन से मगरदा मार्ग,12.15 करोड़ – बगरोड–सलाईया–समारी मार्ग,4.97 करोड़ – नांदचांद–नयाखेड़ा मार्ग,9.13 करोड़ – ताला–बंजारी मार्ग,4.63 करोड़ – मोहन्द्रा–रैपुरा मार्ग (किमी 37/8 से 38/8 तक सीमेंट कांक्रीट सड़क),9.76 करोड़ – झिरिया हरिशचन्द्र से चहकना मार्ग

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने पर पन्ना जिले के सड़क नेटवर्क में मजबूती आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

हितग्राही सम्मेलन में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। सम्मेलन में शासन की चल रही योजनाओं की जानकारी, प्रमाणपत्र वितरण और हितलाभ प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पन्ना जिले के विकास को नई गति देगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”