पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में दबोचे दो नशा सप्लायर, नाईट्रावेट की गोली जब्त”

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों के बाद कटनी जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में रंगनाथ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र से नाईट्रावेट (Nitravet) की भारी मात्रा के साथ दो नशा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दोनों से अब सप्लाई चेन और नेटवर्क की गहन पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुरुवार शाम की है। थाना स्टाफ पर्यावरण कॉलोनी रोड, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी के पास नियमित पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी जंगल के किनारे दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और उनके पास मौजूद हैंडबैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से नाईट्रावेट गोलियों के 25 पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने माना कि ये गोलियां नशे के लिए उपयोग की जाती हैं और वे इन्हें अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से लेकर बैठे थे।

गिरफ्तार आरोपी—
मंजा सेन उर्फ गणेश (48 वर्ष) निवासी – रिलैक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथ नगर, कटनी
दीपू उर्फ रामजानी सेन (24 वर्ष) निवासी – रिलैक्सो शोरूम के पीछे, बरगवां, थाना रंगनाथ नगर, कटनी

अवैध मादक पदार्थ रखने की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया और उनके खिलाफ धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/11 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से यह पता लगाने के लिए कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं। कटनी पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING