तेज रफ्तार कार लक्ष्मण सागर तालाब में समाई — दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल कटनी-बिलहरी में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा, गांव में छाया मातम

कटनी। बिलहरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार खड़े ऑटो से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सीधे लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान प्रशांत नायक पिता प्रकाश नायक (28 वर्ष) एवं विकास तिवारी पिता विनोद तिवारी (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बिलहरी के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक — अभिषेक चौरसिया पिता नारायण चौरसिया (26 वर्ष) और अमन ताम्रकार पिता मुकेश ताम्रकार (26 वर्ष), निवासी बिलहरी — गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ, जब चारों युवक कार से कटनी से बिलहरी लौट रहे थे। जैसे ही वे बिलहरी पहुंचे, उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से टकराई और अनियंत्रित होकर लक्ष्मण सागर तालाब में जा समाई।

घंटों की मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। भीतर फंसे दोनों युवकों को मृत अवस्था में बाहर लाया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे बिलहरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक युवक मिलनसार और मददगार स्वभाव के थे, जिनकी असमय मौत से गांव में गहरा मातम छा गया है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING