निसहायों की सेवा में समर्पित बारडोली वेलफेयर सोसाइटी – हर मौसम में मानवता की मिसाल

कटनी। सामाजिक संवेदनाओं का प्रतीक बन चुकी बारडोली वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने निसहाय और निर्धन लोगों की सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया है। यह संस्था हर मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है — चाहे चिलचिलाती गर्मी हो, झमाझम बरसात या फिर कड़ाके की ठंड हो संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नियमित रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर भोजन, वस्त्र, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित करते हैं।

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की इस संस्था की पहल मानवता की सच्ची मिसाल पेश करती है। ठंड की शुरुआत होते ही आज शनिवार को कमानिया गेट हनुमान मंदिर के समीप एवं रेलवे स्टेशन में निर्धन बेसहारा लोगों को साल एवं कंबल वितरण किए गए।

बारडोली वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य केवल वस्त्र या भोजन बांटना नहीं, बल्कि समाज में “साझा जिम्मेदारी” की भावना को प्रबल करना है। संस्था के सदस्यों का मानना है कि यदि हर नागरिक थोड़ी-सी संवेदना दिखाए तो कोई भी व्यक्ति भूखा या बेसहारा नहीं रहेगा।

निस्वार्थ सेवा, आत्मिक प्रेम और समाजहित के प्रति समर्पण ने इस संस्था को लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिलाया है। बारडोली वेलफेयर सोसाइटी वास्तव में मानवता का सजीव प्रतीक बन चुकी है।

वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी एवं कर्यकर्ता

आर.एल चौधरी अध्यक्ष, माया गुप्ता कोषाध्यक्ष, संगीता बर्मन उपसचिव, राजेश कुमार चौधरी कॉर्डिनेटर, सुरंजना रविकांत राय सचिव शिव कुमार चौधरी कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त पदाधिकारीगण

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING