“निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेमनगर, खिरहनी में चल रहे विद्युतीकरण कार्य का लिया जायजा” ” शेष कार्य को गति प्रदान कर शीघ्रता से पूर्ण करानें के दिए निर्देश” ” बस्ती में निर्मित दुकानों की नीलामी की कार्यवाही शीघ्र करें पूर्ण – निगमायुक्त”

कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. घटक के अन्तर्गत प्रेमनगर खिरहनी क्षेत्र में चल रहे विद्युतीकरण के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्य में गति लाने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि हितग्राहियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना भी निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शासन मंशानुरूप योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नवीन योजना के लिए स्थल चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाकर प्रस्ताव तैयार किया जावे। ताकि योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित लिया जा सके। उन्होंने योजना के अंतर्गत प्रेम नगर बस्ती में विभिन्न वर्गों के व्यवसाय हेतु निर्मित कराई गई दुकानों की नीलामी की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी अधिकारियों से ली तथा शेष दुकानों की नीलामी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करानें के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों दिए।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि जे.के.गुप्ता, योजना के कंसलटेंट मनीष सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय इंजीनियर मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING