
न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया/
कटनी। गायत्री नगर अंबेडकर वार्ड स्थित रेल अंडरपास से निकलना इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अंडरपास के गायत्री नगर ओर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनसे गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई राहगीर और स्कूली बच्चे यहां फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे चोटें आई हैं। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान अंडरपास के अंदर पानी भर जाने पर रेलवे ने निकासी पाइप निकालकर ढोला डालने का काम किया था, लेकिन वह कार्य कर रास्ते का निर्माण कार्य छोड़ दिया गया।
अब अधूरे निर्माण के कारण अंडरपास के बाहर सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। कीचड़ और गड्ढों से गुजरना रोजाना की मजबूरी बन गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन स्थिति सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि रेलवे की जिम्मेदार जो रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं क्या वह जगेंगे?






