कलेक्टर आशीष तिवारी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं — वोकल फॉर लोकल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कटनी। दीपों के इस महापर्व पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा —“यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, और हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।”

कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से अपील की है कि दीपावली को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।केवल ग्रीन पटाखों — जैसे फुलझड़ी, अनार और मेरून — का ही प्रयोग करें, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाई जा सके।

उन्होंने नागरिकों से विद्युत सुरक्षा और सावधानियां बरतने, तथा परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक पर्व मनाने की अपील की।

वोकल फॉर लोकल का संदेश देते हुए कलेक्टर ने कहा —“जिले के कुम्हारों और महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं का उपयोग करें।स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, ताकि स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के सपने को बल मिले।”

अंत में कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा —
“खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, दीपावली पर अपने आस-पास के गरीब और जरूरतमंदों के साथ भी खुशियां साझा करें, तभी यह पर्व सच्चे अर्थों में प्रकाश का पर्व कहलाएगा।”

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING