त्यौहार के दौरान दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम – रंगनाथनगर पुलिस ने दो हथियारबंद आरोपियों को दबोचा

कटनी।  दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले अपराधियों को रंगनाथनगर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया बतादे कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में त्यौहारों के मद्देनज़र शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर रंगनाथनगर पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग, इलाका भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 24/09/2025 को रंगनाथनगर पुलिस ने मंगलनगर चौराहे के पास साउथ स्टेशन रोड पर संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का नाम आकाश उर्फ तुषार आरख पिता गणेश आरख उम्र 19 वर्ष निवासी जनता साइकिल स्टोर के पास थाना रंगनाथनगर, कटनी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने साउथ स्टेशन के पास आमरोड स्ट्रीट लाइट के पास एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से लोहे का धारदार चाकू मिला। पकड़े गए आरोपी का नाम अतुल उर्फ कुलदीप भारती पिता राजेश भारती उम्र 18 वर्ष निवासी झर्राटिकुरिया फॉरेस्टर वार्ड काली मंदिर के सामने थाना रंगनाथनगर, कटनी को गिरफ्तार कर थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा जेल भेजे की कार्यवाही की गई।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING