सीधी से बड़ी खबर— लोकायुक्त रीवा पुलिस ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

सीधी म.प्र। जानकारी के मुताबिक, सीधी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) को 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त रवा  पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा गया।

दरअसल, फरियादी ने बताया कि पहले से लंबित एक मामले की जांच के लिए एएसआई ने 50 हज़ार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत लोकायुक्त रीवा तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने मझौली थाना क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई रच डाली।

जैसे ही एएसआई ने पीड़ित से पहली किश्त के रूप में 20 हज़ार रुपए लिए, टीम ने उसे वहीं दबोच लिया।

आरोपी को सीधी सर्किट हाउस लाया गया है, जहां आगे की पूछताछ और कार्यवाही जारी है।

इस पूरी कार्रवाई के बाद जिलेभर में चर्चा का माहौल है—आमजन इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और साहसिक कार्रवाई मान रहे हैं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING