“गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर निगम प्रशासन करेगा विशेष व्यवस्था* निगमायुक्त श्री दुबे ने आदेश जारी कर अधिकारियों को सौंपे दायित्व

कटनी। बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक नगर निगम सीमांतर्गत विभिन्न स्थानों, चौराहों में शहर के नागरिकों, समितियों द्वारा भगवान गणेश जी प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी करते हुए गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से अनंत चतुर्दशी ,गणेश विसर्जन तक नगर पालिक निगम, कटनी से संबंधित समस्त कार्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए निर्धारित समय पर व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार सुधीर मिश्रा, प्र. कार्यपालन यंत्री, प्र. सहायक यंत्री अनिल जायसवाल एवं सुनील सिंह, उपयंत्री संजय मिश्रा, अश्विनी प्रसाद पाण्डेय, पवन श्रीवास्तव, जे.पी. सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी को नगर के मुख्य मार्गों सहित जुलूस मार्ग के गड्ढ़ों की आवश्यक मरम्मत, सुधार कार्य कराने, परम्परागत स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन कुंडों एवं बेरिकेटिंग की व्यवस्थायें पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

वहीं प्र. कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, प्र. सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना कारेरा, प्र. सुपरवाइजर सुशील सोनी को गणेश समितियों से समन्वय बनाकर गणेश प्रतिमा पंडालों के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाईट प्वाइंटों को चालू करवाने के साथ ही परम्परागत विसर्जन कुंडों, जुलूस मार्ग की स्थाई, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।

जबकि संजय सोनी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी निशांत कनौजिया, तेजभान सिंह, सहित अन्य को नगर में विराजित गणेश प्रतिमाओं, आस-पास एवं पहुंच मार्गों में नियमित रुप से साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, कीटनाशक दवा का छिड़काव सहित कचरे का उठाव कार्य सुनिश्चित कराने के साथ ही आवारा मवेशियों के सड़कों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही कराने के निर्देश दिए है।

इसी प्रकार अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह एवं अतिक्रमण दस्ता को नगर में विराजित गणेश प्रतिमाओं एवं समिति, मोबाईल नंबर की जानकारी सूचीबद्ध करने तथा आम जनमानस में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, भोपाल के दिशा-निर्देश अनुसार प्रतिमाओं को जल कुण्ड में विसर्जित करने की अपील एवं मुनादी का कार्य कराने के निर्देश दिए है।

निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी, कर्मचारियो को अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाएँ प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण कराकर पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING