स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी सौगात! कटनी में नया 33 के.व्ही. मानसरोवर फीडर चालू, 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को विद्युत मंडल ने दी बड़ी राहत। माधवनगर, विश्राम बाबा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अब मिलेगी सत्तत व गुणवत्ता पूर्ण बिजली आपूर्ति।

आज गुरुवार को 01 नंबर 33 के.व्ही. नया मानसरोवर फीडर शुरू कर दिया गया है। पहले 33 के.व्ही. स्लीमनाबाद फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों में फॉल्ट आने पर शहरी क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग होती थी, जिससे उपभोक्ता परेशान रहते थे। अब 132 के.व्ही. उपकेंद्र शांति नगर से यह नई लाइन जोड़ दी गई है।

कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) मुकेश मोहबे ने बताया कि इस पहल से लगभग 15 हजार से ज्यादा शहरी उपभोक्ताओं और हीरापुर, कौड़ियां, सलैया, देवरी हटाई, सहित आसपास के कई गांवों की वोल्टेज समस्या खत्म होगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

लंबे समय से बिजली ट्रिपिंग वोल्टेज समस्या से लगातार ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहा है। लगातार शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जल्द कार्यवाही करते हुए स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से राहत दी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 