कटनी की 28 वर्षीय युवती नर्मदा एक्सप्रेस से संदिग्ध हालात में लापता, उमरिया में मिला बैग

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी। कटनी की रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। सिविल जज परीक्षा की तैयारी कर रही अर्चना का ट्रेन से अचानक गायब होना पुलिस और परिजनों दोनों के लिए पहेली बन गया है।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को अर्चना इंदौर से कटनी जाने के लिए ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के एसी 3 टियर बी-3 कोच में सीट नंबर 3 पर सवार हुई थीं। कटनी स्टेशन पहुंचने पर वह ट्रेन से नहीं उतरीं।

उमरिया में बर्थ पर मिला बैग, लेकिन युवती गायब

घबराए परिजनों ने उमरिया में रिश्तेदारों को सूचना दी। जब ट्रेन उमरिया स्टेशन पहुंची तो रिश्तेदारों ने कोच में जाकर देखा,अर्चना का बैग बर्थ पर रखा था, लेकिन वह खुद मौजूद नहीं थीं।

भोपाल तक देखी गईं, फिर लापता

परिजनों के मुताबिक, 7 अगस्त की सुबह 10:15 बजे आखिरी बार अर्चना से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी ट्रेन भोपाल के पास है। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। सहयात्रियों ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन तक वह देखी गईं, लेकिन उसके बाद उन्हें ट्रेन में किसी ने नहीं देखा।

जीआरपी की जांच जारी

कटनी जीआरपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुराग तलाश रही है। परिजनों का कहना है कि अर्चना का किसी से विवाद नहीं था और वह अकेले यात्रा कर रही थीं।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING