
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
फायरिंग रेंज घुघरा इलाके में दबिश देकर पुलिस टीम ने 62 लीटर अवैध देसी प्लेन मदिरा के साथ एक कुख्यात तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रमोद उर्फ लाला सिंह, पिता राजेंद्र सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ा चौकी बिलहरी, थाना कुठला है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा। आरोपी के पास से एक मटमैले रंग का थैला और काले रंग का पिट्ठू बैग मिला, जिसमें कुल 62 लीटर अवैध शराब, अनुमानित कीमत ₹28,500 की बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका:
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा,चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव,प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति,प्रधान आरक्षक 654 भारत विश्वकर्मा,आरक्षक 534 सौरभ जैन,आरक्षक 09 दिलकेश्वर सिंह,आरक्षक 708 संदीप भालवी






