“कटनी को मिली नई शैक्षणिक सौगात” ‘शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में माइनिंग और माइनिंग सर्वेइंग कोर्स की शुरुआत का रास्ता साफ’ 

कटनी । एजुकेशन अपडेट
खनिज संसाधनों से भरपूर कटनी जिले को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, कटनी में अब माइनिंग एवं माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। यह निर्णय जिले में खनिज व्यवसाय की बढ़ती आवश्यकता और प्रशिक्षित तकनीकी जनशक्ति की मांग को देखते हुए लिया गया है।

इस उपलब्धि का श्रेय जाता है मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल को, जिनके लगातार प्रयासों से यह प्रस्ताव शासन स्तर पर स्वीकृत हुआ। इस अवसर पर विधायक जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद बी.डी. शर्मा के प्रति आभार जताया।

राज्य तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के उप सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह नया पाठ्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, और इसके लिए 5.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि 2918.15 वर्गमीटर बिल्टअप एरिया निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के विस्तृत प्राक्कलन के आधार पर अनुमोदित की गई है।

प्राचार्य नरेंद्र बर्खेडकर के अनुसार, भवन निर्माण पूर्ण होते ही माइनिंग और माइनिंग सर्वेइंग पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे चार प्रमुख डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे हैं।

इस पहल से कटनी जिले में युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी दक्षता के नए रास्ते खुलेंगे, साथ ही क्षेत्रीय उद्योगों को प्रशिक्षित तकनीकी बल उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”