भारी वाहनों से दुर्घटना रोकने के प्रयास जारी,ट्रांसपोटर्स एवं वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण

 

नरसिंहपुर जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी वाहन से गंभीर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिनांक 13/05/2025 को N.T.P.C. गाडरवारा में पुलिस एवं N.T.P.C. प्रबंधन के द्वारा फ्लाई ऐश परिवहन में संलग्न भारी वाहन के चालकों एवं ट्रांसपोटर्स को यातायात तथा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

वही तेजगति एवं नशा करके वाहन चलाते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई। N.T.P.C. प्रबंधन को फ्लाई ऐश के भारी डम्पर/चालक हाई-वे तथा गाडरवारा नगर के आस-पास खड़े नहीं करने के संबंध में अवगत कराया गया। यातायात पुलिस द्वारा बायपास एवं आजाद ढाबा के आस-पास खड़े 06 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। भविष्य में भी हाई-वे तथा गाडरवारा नगर के आस-पास अनावश्यक भारी वाहन की पार्किंग पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी।

नरसिंहपुर मध्य प्रदेश रजनीश कुमार कौरव

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING