“कांग्रेस का संगठनात्मक कायाकल्प शुरू: वरिष्ठों को प्रभार, कार्यक्रमों में अनदेखी पर सख्ती” “अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा सक्रिय योगदान, ब्लॉक स्तर तक होंगे नए प्रभार”

कटनी।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कटनी जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने की, जबकि प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में तय किया गया कि अब हर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता को संगठन में काम सौंपा जाएगा, वहीं लंबे समय से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा की जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शीघ्र ही विभिन्न ब्लॉक और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभार सौंपा जाएगा। इसके साथ ही आगामी महीनों में कांग्रेस पंचायत और वार्ड स्तरीय कमेटियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मतदाता सूची में सक्रिय भागीदारी हेतु महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

हर माह होगी समीक्षा बैठक

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जिला सामान्य समिति की प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और निष्पादन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं छात्र संगठनों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें जिला प्रभारी एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान,पूर्व शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह,पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौड़,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम,सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड,एजेंडा प्रभारी रॉबिन पीटर,जिला सचिव एडवर्ड प्रिंस कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”