राजस्थान महिला मंडल कटनी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

कटनी।राजस्थान महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

 

जिसमे संगठन की नई पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम में महिला मंडल की तमाम सदस्यों की उपस्थिति रही इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, संयोजिकाएँ, मुख्य मार्गदर्शिका सहित विभिन्न पदों पर मनोनीत सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई।

संगठन की अध्यक्ष श्रीमती हंसा खंडेलवाल ने कहा कि राजस्थान महिला मंडल कटनी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा नवीन कार्यकारिणी में अध्य्क्ष हंसा अजय खंडेलवाल, सचिव पद पर श्रीमती आरती मनीष तोलासरिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी, मीडिया प्रभारी श्रीमती श्रेहा रौनक खंडेलवाल एवं अन्य महिलाओं ने शपथ ली।

इस समारोह में पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं।

 

Leave a Comment