
कटनी थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे जबलपुर जिले के एक आरोपी गौरव चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 22 साल निवासी प्रेम सागर,साहू मोहल्ला थाना हनुमानताल जिला जबलपुर के कब्जे से 01किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 15000/- जप्त किया गया है।
जुर्म जरायम अपराध पतासाजी के दौरान दुबे कालोनी आदि शिव धाम के पास कटनी में एक व्यक्ति हाथ में एक थैला लिए पुलिस को खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस को व्यक्ति के भागने पर संदेह होने पर उसे घेराबंदी कर पकड कर नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम आरोपी गौरव चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 22 साल निवासी प्रेम सागर साहू मोहल्ला थाना हनुमानताल जिला जबलपुर का रहने वाला बताया किंतु भागने का प्रयास करने पर संदेहास्पद होने पर रखे थैले की तलाशी लेने पर एक बंडल सेलोटेप से लिपटा और एक पन्नी में हरे रंग का डंठलनुमा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल भजन 1 किलो 400 ग्राम कीमती करीब 15000/- रुपए बरामद हुआ जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क 108/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि कुलदीप सिंह, आर. रोहित कुमार सिंह, आर. बुद्धराज आर. मंसूर, आर.प्रवीण आर.विवेक मिश्रा का विशेष योगदान रहा ।






