प्राचीन मंदिर बिलहरी में खेल मैदान स्थल,विष्णु वराह मंदिर एवम संरक्षित स्मारक स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण रखरखाव हेतु अधिकारियो को निर्देश

कटनी – कलेक्टर दिलीप कुमार यादव नें मंगलवार को उप तहसील बिलहरी में आयोजित जनसुनवाई के पश्चात बिलहरी में निर्मित होने वाले खेल मैदान सहित विष्णु वराह मंदिर एवम बलहरी की मूर्तियों को संरक्षित करने हेतु बनाए गए संरक्षित स्मारक स्थल का निरीक्षण किया साथ ही मोजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  शिविर गेमावत भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि श्री यादव ने छात्रों एवं स्थानीय खिलाड़ियों पर्यटकों की सुविधा हेतु बिलहरी में लगभग 106 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराये जाने वाले खेल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही मोजूद प्राचीन मंदिरों का निरीक्षण किया।

110 मीटर बायी 85 मीटर स्थल पर बने खेल मैदान निर्माण हेतु 90 लाख रुपये डीएमएफ मद तथा लगभग 16 लाख रुपये मनरेगा मद से स्वीकृत किए गए मैदान का निरीक्षण के दौरान पुरातत्व विभाग की आपत्ति लगने खेल मैदान का कार्य नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव द्वारा पुरातत्व विभाग के साथ बैठक आयोजित कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री आरईएस खटीक को दिए।

खेल मैदान के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर  दिलीप यादव ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय महत्व के स्मारक विष्णु वराह मंदिर बिलहरी पहुंचकर मंदिर की विशेषताओं के संबंध में जानकारी ली भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मंदिर की मूर्तियों को संरक्षित कर स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा मंदिर निर्माण अवधि एवं अन्य आवश्यक जानकारियों को बोर्ड में अंकित करने का निर्देश दिया।

प्राचीन स्मारक  पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम के अधीन घोषित राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव द्वारा वहां की बावड़ी, घुड़साल सहित संरक्षित मूर्ति स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया वहां उपलब्ध प्राचीन मूर्तियो को संरक्षित करने हेतु म्यूजियम का निर्माण करानें एवम बाहर रखी मूर्तियों को भी सुरक्षित रखनें के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान, एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह, तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, आशीष चतुर्वेदी, बिलहरी सरपंच खुशबू सोनी सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”