



कटनी। विगत दिनों की बारिश की वज़ह से पिछले तीन – चार दिनों से ठंडी के बढ़े प्रभाव एवम चल रही सीत लहर को आभास करते हुए कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार को देर शाम अचानक रेलवे स्टेशन पहुंच कर, यहां रहने वाले गरीब जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया।
कलेक्टर ने पहले ही बारिश के तत्काल बाद नगर निगम आयुक्त को कटनी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित और संभ्रांत जनों और दानदाताओं के सहयोग से कंबल और गरम कपड़े भी जरूरत मंदों को वितरित कराने के निर्देश दिये थे।
कलेक्टर श्री यादव स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंच कर कंबलों का वितरण किया।इस कड़कड़ाती ठंड में गरीब जरूरतमंद नागरिक कंबल पाकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
दिलीप यादव कलेक्टर कटनी
इस मौके पर एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर बालकृष्ण मिश्रा, तहसीलदार ग्रामीण अजीत तिवारी और नायब तहसीलदार सर्वश्री आकाशदीप नामदेव , शशि भूषण सिंह, अतुलेश सिंह बघेल एवम नगर निगम के अधिकारी वा कर्मचारी मौजूद रहे।
बहरहाल कलेक्टर दिलीप यादव ने निर्देशित किया था कि पूरी संजीदगी से सार्वजनिक स्थानों रैन बसेरा, बस स्टैंड, मुख्य रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नगर निगम के अधिकारी सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार नगर पंचायत कैमोर,बरही और विजयराघवगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भी अपने -अपने कार्य क्षेत्र के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने दिया था।