
कटनी। आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसमे असमाजिक तत्वों की धर पकड़ के साथ अवेध कार्यों पर दबिश दी जा रही है इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली एवं उनकी टीम ने हार जीत पर दाव लगा रहे जुआ फड़ पर दबिश दी इस दौरान पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए 09 अरोपियो को गिरफ़्तार किया उनके पास से ताश की गड्डी एवं 2220/-रुपये जप्त करते पकड़े गए सभी जुआड़ी पर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की है। बता दे कि थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हेमा पब्लिक स्कूल के पास चौराहा सावरकर वार्ड नई बस्ती कटनी में जुए के दो फडो पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुल 09 आरोपियों को पकड़कर ताश की गड्डिया एवं कुल 2220/- रूपये जब्त किये है। पकड़े गए जुआडियो में कल्लू पिता बरका निषाद 30 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,साहिल पिता सुंदरलाल निषाद 18 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,सोनू उर्फ शैलेन्द्र पिता दयाशंकर निषाद 30 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,कमलेश पिता रमेश पटेल 27 वर्ष निवासी जुहला स्कूल के पास थाना एनकेजे कटनी,पिंकू पिता हीरालाल निषाद 28 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,दशरथ उर्फ दस्सू पिता सुक्खी निषाद 23 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,प्रदीप पिता बनवारी निषाद 24 वर्ष निवासी आधारकाप थाना कोतवाली कटनी,शरद पिता दयाशंकर सेन 30 वर्ष निवासी आधारकाप सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी,संदीप पिता बनवारी निषाद 20 वर्ष निवासी आधारकाप थाना कोतवाली कटनी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली , सउनि विजय शंकर गिरी, प्रधान आरक्षक अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक अमित सिंह, लोकेंद्र सिंह, उपेनद्र, विकाश राय, अजय प्रताप सिंह,अभिषेक राय, राहुल यादव का विशेष योगदान रहा।






