जिले की सड़कों का संधारण कार्य जारी… मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने शुरू किया सड़कों का संधारण

कटनी । मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कटनी जिले में निर्मित 358 सड़कों का संधारण एवं मरम्मत कार्य शुरू बता दे कि कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों को सड़कों के संधारण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। वही कलेक्टर श्री यादव के निर्देश के बाद जिले में करीब 1180 कि.मी. लंबी सड़कों का वर्षा उपरांत संधारण कार्य शुरू कर दिया गया है। जो 15 दिसंबर तक अभियान स्वरूप में किया जायेगा।

मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक अजय चतुर्वेदी ने बताया कि सड़कों के संधारण कार्य के तहत घास एवं झाड़ियों को काटना, रेन काट्स में सुधार एवं शोल्डर का संधारण, पॉट होल एवं केक भरना, सड़क किनारे नालियों का संधारण, पुल-पुलियों का संधारण, रोड फर्नीचर का संधारण और पुलियों में रेंलिग व दीवार की पुताई आदि का कार्य किया जा रहा है।

जिले के विकासखंड रीठी के 45 सड़कों का संधारण कार्य किया जा रहा है, जिनकी लंबाई 125 कि.मी. है। इसी प्रकार विकासखंड बहोरीबंद की 231.28 कि.मी. लंबी 70 सड़कों का और विकासखंड ढीमरखेड़ा के 260.45 कि.मी. लंबी 67 सड़कों का संधारण एवं रखरखाव कार्य जारी है।

इसके अलावा विकासखंड कटनी में 153.76 कि.मी लंबी 50 सड़कों का एवं विकासखंड विजयराघवगढ़ क 196.07 कि.मी. लंबी 68 सड़कों का और विकासखंड बडवारा के 214.22 कि.मी. लंबी 58 सड़कों का रखरखाव एवं संधारण किया जा रहा है।

सड़कों के रखरखाव एवं संधारण के बाद मुख्यालय स्तर के अधिकारी सड़कों का औचक निरीक्षण करेंगें जिससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING