
कटनी के कोतवाली क्षेत्र में बिलहरी में मेडिकल स्टोर में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ हुई धोखाधड़ी बतादे की व्यापारीयो की पेमेंट लेकर विनोद तिवारी बिलहरी निवासी मिशन चोक में खड़ा हुआ था तभी एक सफेद बोलेरो वाहन आकर वहा रुका जिसमे चार लोग और सवार थे वाहन में मौजूद लोगो ने मिशन चौक में खड़े व्यक्ति से गाड़ी में बैठने के लिए कहा और उससे पूछा कहा जाना है।
बहरहाल विनोद तिवारी ने बताया मुझे एमजीएम तक जाना है। उसे बोलेरो सवार ने कहा कि हम भी वही तक जा रहे हैं आओ गाड़ी में बैठ जाओ और वह बोलेरो वाहन में सवार हो गया इस दौरान जैसे ही बोलेरो वाहन पोस्ट ऑफिस तक पहुंचा वाहन में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि हम लोगों को यहीं तक जाना है। और हम लोगों को समय लगेगा। जैसे ही व्यक्ति बोलेरो वाहन से उतरा और वाहन चला गया जब पीड़ित ने अपनी जेब देखी तो जेब में रखे 36 हजार रुपए गायब थे पीड़ित शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा वही कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है।







