
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जीआरपी कटनी, कोतवाली, रंगनाथ नगर सहित माधवनगर थाना क्षेत्र में एक दर्जन दर्जन से जायदा वारदातों को अंजाम देने वाले एक जिला बदर के आरोपी को छिपने में मदद करने वाले उसके परिवार वालों के साथ पूछताछ के दौरान मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो का हवाला देते हुए आज प्रदेश कांग्रेस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वही अपने ट्वीट में कांग्रेस ने गंभीर अपराधों को घटित करने वाले आरोपी तथा उसे छिपाने में मदद करने वाले उसके परिवार जनों को एक दलित व पीड़ित परिवार बताया है। जिस गंभीर किस्म के आरोपी को कांग्रेस दलित एवं पीड़ित बता रही है उसके खिलाफ माननीय न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था और वह लंबे समय से अपने परिवार वालों की मदद से पुलिस को भी चकमा दे रहा था।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि कटनी जीआरपी ने झर्रा टिकुरिया के 15 साल के बालक दीपराज, उसकी दादी कुसुम वंशकार को बेरहमी से पीटा! कानून-संविधान से बड़े पुलिस के छोटे-बड़े नुमाइंदों ने यह हरकत फिर एक दलित आईटीपरिवार के साथ की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं
वही लगभग एक वर्ष पूर्व की घटना
जीआरपी सूत्रों के मुताबिक लगभग एक वर्ष पूर्व अक्टूबर 2024 को अपने थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश और हिस्ट्रीशीटर एवं 10000 के इनामी रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र निवासी दीपक वंशकार की तलाश जीआरपी के द्वारा की जा रही थी। आरोपी की तलाश करते हुए जब परिवार वालों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि परिवार के लोग उसे छिपाने में मदद कर रहे हैं। जीआरपी के द्वारा इसी मामले को लेकर उसके बेटे और मां को थाने बुलवाया जहां पर पूछताछ के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। बाद में इस मामले में जीआरपी पुलिस ने हिस्ट्री सीटर को गिरफ्तार भी किया और उसे न्यायालय में पेश भी किया।
मारपीट का लीक हुआ वीडियो
थाना प्रभारी के कमरे में हुई मारपीट का वीडियो लीक हो जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर यह वीडियो बिना विभागीय कर्मचारियों की मदद के लीक कैसे हो गया। जिस तरह लगभग 1 साल पुरानी वीडियो को वायरल करके उसे राजनीतिक रंग प्रदान किया गया है। उससे विभागीय कर्मचारियों की मंशा भी साफ नजर आती है।






