
सतना। आदिवासी पीडिता नाबालिक जो सीधी जिले की रहने वाली हैं नाबालिक के साथ विगत 4,5 दिवस पूर्व थाना जैतवारा के ग्राम कोठरा के अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म अज्ञात आरोपियो द्वारा किया गया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रेल्वे स्टेशन सतना के बाहर से एक व्यक्ति मोटर साईकिल से लेकर गयें थें और रास्ते में अपने साथी को बुलाकर शहर में पीडिता को घुमाने के पश्चात उक्त घटना को अंजाम दिया गया जीआरपी पुलिस द्वारा शहर के पेट्रोल पम्पो एवं सतना शहर में विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही कैमरे एवं शराब दुकान में लगे कैमरो को चेंक कराया गया इस दौरान पीडिता दो युवको के साथ मोटर साईकिल मे बैठी देखी गई जिसमे आरोपी रामागोविन्द कुशवाहा एवं दीपक रजक के रुप में पहचान हुई दोनों आरोपियों की तलाश में जीआरपी पुलिस द्वारा संभावित स्थानो पर दबिश की गई।
पकड़े गए आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने 14.06.2024 को पकडा और थाने लाकर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।
घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल पुलिस ने जप्त की हैं मामले मे पकडे गए आरोपीयो में रामा गोविन्द कुशवाहा पिता रामविश्वास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जैतवारा पोस्ट आमा थाना सिंहपुर जिला सतना एवम दीपक रजक पिता इन्दलाल रजक उम्र 25 वर्ष निवासी शुक्ला बरदाडीह भरजुना रोड बार्ड क्र-10 थाना
कोलगवां जिला सतना को गिरफ्तार किया गया।






