
कटनी।।रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेटफार्म व चलित ट्रेनों, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं जीआरपी थाना कटनी के स्टाफ का नेतृत्व थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरी. अरूणा वाहने द्वारा किया जा रहा है। लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये मंगलवार दरमियानी रात्रि को रेलवे स्टेशनों एवं आउटर्स की आकस्मिक चैकिंग के दौरान रात्रि गस्त करते समय रेलवे स्टेशन कटनी साऊथ आऊटर के पास एक व्यक्ति पूर्व निगरानी बदमाश व साथ में दो अन्य पूर्व के अपराधी संदिग्ध हालत में घूमते मिले जिन्हे थाना लाकर पूछताछ की गयी जो तीनो व्यक्ति सात माह पूर्व दिनांक 07.10.23 को ट्रेन सारनाथ एक्स. के एसी कोच में वाराणसी से रायपुर की यात्रा कर रही फरियादिया स्वाति सिंह का लेडीज पर्स जिसमें सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 500000 रखे हुये थे एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये जेवरातो में से दो जोड कान का लटकन,एक जोड चाँदी की पायल, एक जोड चाँदी की बिछिया,एक जोड सोने का टाप्स,एक जोड कान का सोने का झुमका, एक मंगल सूत्र सोने का, चार सोने की अगूठी कुल कीमती 387530 रु. का मसरुका तीनो आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया हैं।
इस मामले का एक अन्य आरोपी फरार हैं जिससे मामले का शेष मसरुका जप्त किया जाना है व अन्य मामले में दिनांक 13.02.24 को ट्रेन अहमदाबाद गोरखपुर एक्स. में यात्रा कर रहे फरियादी श्याम पासवान का एक बैग जिसके अंदर सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 90000 रु. का चोरी करना स्वीकार किया जिसका मसरुका आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया हैं व दिनांक 22.0324 को ट्रेन 01471 पुणे दानापुर एक्स. से यात्रा कर रही फरियादिया नाजमा खातून का लेडीज पर्स जिसमें सोने की एक जोड बाली व नगदी 5000 रु. चोरी करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के कब्जे से सोने की बाली कीमती 14500 रु. का जप्त किया गया हैं। आरोपियो के पास से कुल 491580/- रूपये का मशरुका बरामद किया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर मामलो के माल बरामद करने में लगे अधिकारी /कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी हैं। पकड़े गए आरोपीयो में राहुल पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 28 साल निवासी भीमराव चौक झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी 2. सौरभ उर्फ कुल्हाडा पिता स्व बलराम परिहार उम्र 24 साल निवासी ग्राम रजवई थाना मझौली जिला जबलपुर,3. राजू उर्फ रंजीत पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 27 साल निवासी मस्जिद के पीछे झर्राटिकरिया थाना रंगनाथ नगर निवासी।
कटनी जीआरपी टीम:- निरीक्षक अरूणा वाहने, उप निरीक्षक अनिल मरावी. उनि अजय सिंह, स.उ.नि. एल.पी. झारिया.स.उ.नि.
निर्दोष टोप्पो, प्र. आर. मनोज मिश्रा प्र.आर. राघवेन्द्र शर्मा, प्र.आर. सागर उपाध्याय प्र.आर. रवि माझी, आर.प्रवीण तिवारी, आर. सरफारज खान, आर. नारायण मिश्रा, आर. सुनील परस्ते, आर. शिवेन्द्र सिंह, आर. मुकेश
पाण्डेय, आर. अंकित बादव, आर. घनश्याम दीक्षित, आर, शोयब अब्बासी, आर. नवाब सिंह की अहम भूमिका
रही।






