



पन्ना।अमानगंज _नगर के वार्ड क्रमांक एक पतारा क्षेत्र के प्रतिष्ठित रिटायर्ड शिक्षक पंडित लखन लाल तिवारी के परिवार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग कथावाचक पंडित श्री राम दुलारे पाठक ने सुनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना। श्रीकृष्ण-रुक्मणि की सुंदर मूर्ति का मंत्र उच्चारण के साथ विवाह करवाया बारात रूपी भक्तों का भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने एवम मंच पर संगीत वाजक कलाकारों के द्वारा विवाह के मंगल गीत गाए। कथा के मुख्य यजमान लखन लाल तिवारी एवम पत्नी रामफूल तिवारी उनका परिवार, नाथूलाल तिवारी,महेंद्र तिवारी,मुकेश तिवारी,मनीष तिवारी,अनिल तिवारी, ऋषि तिवारी ने दीप प्रज्जवलित किया।
प्रसंग में शास्त्री ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया।
श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के मंगल गीतों पर जमकर झूमे श्रीमद् भागवत कथा में मोजूद श्रोता भक्तगण।।