जिले में मौजूद गौशालाओ में मवेशी देखरेख के अभाव में अपनी सांसे गिन रहे गोशाला में मौजूद मवेशियों को समय पर आहर तक नसीब नहीं गौशाला में मौजूद मवेशियों की हालत दयनीय

कटनी के झिंझरी स्थित गौशाला मैं बंधे मवेशी की देखरेख करने वाले गौशाला से नदारत, वही बात करें तो जिले में मोजूद गौशाला की जहां आवारा सड़क पर घूम रहे मवेशियों को लाया जाता है। वहां मवेशियों की देखरेख किस तरह की जा रही है हम आपको इस खबर से बताने जा रहे हैं।

दरासल झिंझरी स्थित गौशाला में बंधे मवेशी भूख और प्यास से बेहाल नजर आ रहे हैं। उनकी हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें दो वक्त का आहार नहीं दिया जा रहा बात करें तो मध्य प्रदेश शासन द्वारा इनकी देखरेख में पशुपालन विभाग कितना संजीदा नजर आ रहा है। यह तस्वीर बयां कर रही है इन पर जारी राशि कहां खर्च की जा रही यह समझ के परे है। वैसे तो जिले के मुखिया कलेक्टर अवि प्रसाद जिला प्रशासन के हर विभाग को लेकर कितने सक्रिय नजर आ रहे हैं।

उनके हर समाचार जनसंपर्क से जारी खबरों से सामने आ रहे है। लेकिन पशुपालन विभाग उनके संज्ञान में अभी तक क्यों नहीं आया यह समझ के परे है। जहां मोजूद मवेशी भूख प्यास से तड़पते नजर आ रहे है। यहां तक कि उनकी देखरेख करने वाले भी गौशाला से नदारत नजर आ रहे हैं। कहने को तो झिंझरी स्थित पशु चिकित्सा एवम पशु पालन कटनी में गौ/भेस वंशीय पशुओं में नि:शुल्क क्रतिम गर्भाधान लिखा हुआ है। लेकिन यहां मवेशियों की देखरेख करने वाले नदारत है। साथ ही जो इस पर फोन नंबर लिखे हुए है। वह मोजूद नही है।

बहरहाल यह तस्वीर 12 बजे दिन की है जो केमरे में कैद हुई यहां मोजूद मवेशीयो की हालत देख ऐसा लग रहा है जैसे कई दिनों से इन्हे आहार नसीब नही हुआ अमूमन यह जिले की एक गौशाला की बात नहीं है समूचे जिले में गौशाला के यही हाल यथावत है। जिससे भारी संख्या में मवेशियों की मौत होना भी सामने आई है। कहने को तो मवेशियों के लिए पशुपालन विभाग से लमसम बजट आता है। लेकिन वह कहा खर्च हो रहा है। इसको लेकर जिम्मेदारो ने अभी तक ध्यान क्यों नहीं दिया और इस बात को लेकर कड़े कदम क्यों नहीं उठाए गए यह सवाल बना हुआ है। जिससे इन बेजान मवेशियों की रक्षा की जा सके। और गौशाला में मौजूद मवेशियों को समय पर आहार मिल सके। साथ ही गौशाला में कार्यरत कर्मचारी अपना कर्तव्य ठीक तरह से निभा सके। अब देखना यह है कि इस खबर का संज्ञान लेकर जिले के डीएम जिमेदारो पर जांच के बाद क्या कार्यवाही करते है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING